Pages

Sunday, June 7, 2026

नवांगत बीएसए का शिक्षामित्र संगठन ने किया स्वागत

शिक्षामित्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा, मिला आश्वासन

फतेहपुर, मो शमशाद । नवांगत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रिंसी मौर्य के पदभार ग्रहण करने के उपरांत आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नवागत बीएसए का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। संगठन की ओर से बेसिक शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा शिक्षामित्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक संवाद की अपेक्षा व्यक्त की गई। जिलाध्यक्ष

नवांगत बीएसए को बुके देकर स्वागत करते शिक्षामित्र।


विजय सिंह गौर ने कहा कि शिक्षामित्र सदैव शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और शासन की योजनाओं को विद्यालय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवागत बीएसए के नेतृत्व में शिक्षा विभाग नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और शिक्षकों व शिक्षामित्रों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान होगा। स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री शिवकुमार यादव, भिटौरा ब्लॉक अध्यक्ष सोहनलाल लोधी, विजयीपुर अध्यक्ष देवेन्द्र, हथगाम अध्यक्ष निर्मल सिंह, ओमशंकर पाल, योगेंद्र सिंह भदौरिया, केके पांडेय, सज्जन सिंह, कुलदीप सिंह, इन्द्रपाल, इंद्रप्रकाश, शुभम सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। 


No comments:

Post a Comment