Pages

Thursday, June 4, 2026

जनगणना कार्य में तेजी लाने को अधिशासी अधिकारी ने कसी कमर

बांदा, के एस दुबे । जिलाधिकारी के निर्देशन में जिले में जनगणना कार्य को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। अधिशासी अधिकारी  श्रीचंद्र चौधरी स्वयं इस पूरे अभियान की कमान संभाले हुए हैं और इसकी बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। जनगणना कार्य में जुटे सभी सुपरवाइजरों को लगातार आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं ताकि कार्य में कोई ढिलाई न हो। जनगणना कार्य की दैनिक प्रगति पर पैनी नजर रखने और आ रही दिक्कतों को तुरंत दूर करने के लिए नगर पालिका कार्यालय में एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। नागरिकों की सुविधा, शिकायतों के निस्तारण और कार्य की प्रभावी


निगरानी के लिए विभाग द्वारा आधिकारिक कंट्रोल रूम नंबर जारी किया गया है।अधिशासी अधिकारी श्रीचंद्र चौधरी ने बताया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को बिना किसी त्रुटि के शीघ्र पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए फील्ड में तैनात सुपरवाइजरों से प्रत्येक दो घंटे में प्रगति रिपोर्ट  प्राप्त की जा रही है और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है। उन्होंने संबंधित सभी कर्मचारियों और प्रगणकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे शासन द्वारा तय किए गए लक्ष्य के अनुरूप पूरी निष्ठा से कार्य करें। जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन करते हुए इस राष्ट्रीय अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।


No comments:

Post a Comment