Pages

Monday, July 6, 2026

तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 122 प्रार्थना पत्र में 6 का निस्तारण

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू तहसील सभागार मे सोमवार को तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन बबेरू उप जिला अधिकारी अवनीश कुमार की अध्यक्षता पर संपन्न किया गया, जिसमें बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग गांव से कुल 122 फरियादियों ने अपनी अपनी समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा है, जिसमें कुल 6 प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण कराया गया है, वहीं शेष प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को भेज कर जांच


कराकर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं, ज्यादातर मामले जमीनी विवाद पानी की समस्या सड़क की समस्या बिजली की समस्या सहित पुलिस से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं, इस मौके पर बबेरू पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी तहसीलदार हेमराज सिंह बोनाल नायब तहसीलदार मनोहर सिंह सहित सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद।




No comments:

Post a Comment