फतेहपुर, मो शमशाद । विकास खंड असोथर की ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान फेज़ 2 की न्यायपंचायत वार रैली सम्पन्न हुई। रैली खंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में विकास खंड के एआरपी के नेतृत्व में संपन्न की गई कोडार न्याय पंचायत की शुरुआत कॉपोजिट विद्यालय कीर्तिखेड़ा से शुरू होकर उच्च प्राथमिक विद्यालय दसौली में संपन्न हुई तदोपरांत न्याय पंचायत कोर्राकनक की रैली कोर्रा कनक न्याय पंचायत प्रभारी विक्रम सिंह भदौरिया के नेतृत्व में उच्च प्राथमिक विद्यालय कोर्रा कनक से आरंभ होकर पीएम श्री विद्यालय मैनही डेरा, कंपोजिट विद्यालय ओनई होते हुए
![]() |
| स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालते बच्चे। |
पीएमश्री विद्यालय ओती में संपन्न हुई। इसके पश्चात मुत्तौर न्याय पंचायत एवं दतौली न्याय पंचायत की रैली जोगी का डेरा से शुरू होकर कंपोजिट विद्यालय मवैया में सम्पन्न हुई। वहीं पर पर्यावरण जागरूकता हेतु खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा एक पेड़ मां के नाम रोपित कर नामांकन जागरूकता के साथ पर्यावरण को हरा भरा रखने का संदेश दिया। रैली का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अनुराग मिश्रा द्वारा किया गया। इस मौके पर नोडल शिक्षक संकुल जितेंद्र सिंह, रामखेलावन, अनुज भदौरिया, दिनेश प्रजापति, रेनू भारती, रेखा पाल, धनंजय सिंह, आदित्य प्रताप सिंह सहित प्रत्येक विद्यालय से एक एक शिक्षक उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment