Pages

Friday, July 10, 2026

पौधों की बारात निकाल पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

फतेहपुर, मो शमशाद । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर से पौधों की बारात निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीणा ने हरी झंडी दिखाकर किया। पौधों की बारात में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में पौधे और पर्यावरण संरक्षण संबंधी संदेश लिखी तख्तियां लेकर प्रतिभागियों ने नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण किया।

पौधों की बारात को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते सीडीओ पवन कुमार मीना।

लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। बारात के दौरान जगह-जगह लोगों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। पौधों से सजी यह अनूठी बारात आमजन के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही और लोगों ने इसकी सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस अभिनव प्रयास की प्रशंसा की। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधरोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लेना होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में हरित वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण अभियान से जोड़ना रहा।


No comments:

Post a Comment