एसपी ने मौके पर कराया समाधान
फतेहपुर, मो शमशाद । पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के व्यापारियों ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न समस्याएं उठाईं, जिनमें से कई का समाधान पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही कराया, जबकि शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल एवं युवा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने व्यापारियों की ओर से जिले में बेहतर पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था
![]() |
| व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में भाग लेते एसपी। |
बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक में आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा तथा प्रमुख शिवालयों में होने वाले जलाभिषेक कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। एसपी ने व्यापारियों से सुझाव लिए और पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर गौरव शर्मा, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद त्रिवेदी, वरिष्ठ जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू, शहर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता सहित व्यापार मंडल के विभिन्न पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment