Pages

Friday, July 3, 2026

रेडक्रास चेयरमैन ने होम्योपैथिक औषधि का किया वितरण

नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित

फतेहपुर, मो शमशाद । इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, आरोग्य भारती, दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि वितरण अभियान चलाया। जिसके अंतर्गत डॉ अनुराग ने कम्पोजिट विद्यालय बक्सपुर के 55, कम्पोजिट विद्यालय मलाका के 77 कुल 132 बच्चों को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से

बच्चों को होम्योपैथिक औषधि वितरित करते रेडक्रास चेयरमैन।

बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि प्रदान की। साथ ही सभी बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। भोजन से पहले व शौच जाने के बाद साबुन से अच्छी तरह से हाथ धुलने के लिए बताया गया तत्पश्चात सभी बच्चों नशे की वस्तुएं तम्बाकू व अल्कोहल उत्पादों से होने वाले कुप्रभावों के बारे में बताया। डॉ अनुराग ने बताया कि तम्बाकू उत्पादों के सेवन से कैंसर व अल्कोहल के सेवन से लीवर सिरोसिस जैसी गम्भीर समस्याएं उत्पन्न होती हैं इसलिए हम सभी को नशे से दूर रहना है और अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया फिर सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश कुमार, ललिता देवी व प्रमुख सहयोगी सुरेश कुमार श्रीवास्तव प्रबंध समिति सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment