Pages

Saturday, July 4, 2026

मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

उत्तर प्रदेश सीतापुर मुख्य विकास अधिकारी , सीतापुर तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सीतापुर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ऐलिया, जनपद-सीतापुर तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय कचनार, विकास खंड -ऐलिया, जनपद-सीतापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रांगण, कक्षा-कक्ष, रसोई-घर, छात्रावास, खाद्य सामग्री, बर्तन, पीने का पानी व बच्चों को दी जाने वाली खेलकूद सामग्री एवं औषध सामग्री तथा शौचालय का


निरीक्षण किया गया। निरीक्षणों उपरांत विद्यालयों को स्वच्छ भारत अभियान की तर्ज पर साफ-सफाई रखने हेतु विशेष ध्यान देने तथा लाइटिंग की उचित व्यवस्था एवं पायी गई अन्य कमियों को एक सप्ताह में निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया गया। विद्यालय के समस्त कार्मिकों को नियमित उपस्थिति होने हेतु आदेशित किया गया। विद्यालय में उपस्थित छात्रो से वार्ता कर खाने की गुणवत्ता एवं उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान करने का आश्वासन दिया गया।

No comments:

Post a Comment