फतेहपुर, मो शमशाद । दो वर्ष पूर्व खरीदी गई भूमि से अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग को लेकर पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में सूरजकली पत्नी स्व. चुन्नू निवासी बदलेवा मजरे सरकण्डी थाना असोथर ने बताया कि उसने ग्राम सरकण्डी के राकेश तिवारी व अखिलेश तिवारी पुत्रगण बाबूराम उर्फ बाबूलाल से दो वर्ष पूर्व जमीन खरीदी थी। जिसकी गाटा संख्या 3151/0.47 हे0 है। जिसमें प्रमोद कुमार तिवारी
![]() |
| एसपी को शिकायती पत्र देने जाती पीड़िता। |
कब्जा किए हुए हैं और उसके हिस्से की जमीन पर दबंगई के बल पर जोत-बो रहे हैं। इसकी शिकायत तहसील दिवस में कई बार की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रमोद तिवारी, रवी शंकर व आयूष तिवारी रायफल लेकर उसे लगातार जान-माल की धमकियां दे रहे हैं। जिससे परिवार डरा-सहमा हुआ है। पीड़िता ने एसपी से भूमि से अवैध कब्जा हटवाए जाने की गुहार लगाई।

No comments:
Post a Comment