आगामी बैठक में विधायक सक्रिय पदाधिकारियों को करेंगे सम्मानित
फतेहपुर, मो शमशाद । अपना दल एस की बैठक में पिछले दो जुलाई को पार्टी के संस्थापक डा. सोनेलाल पटेल के जन्मदिन पर आयोजित जन स्वाभिमान दिवस की समीक्षा की गई। जिले को तीसरा स्थान मिलने पर खुशी जताई गई। निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक में बिंदकी विधायक द्वारा सक्रिय पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक का आयोजन चित्रांशनगर में जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष
![]() |
| बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह पटेल। |
ने बताया कि स्वाभिमान दिवस में जिले से बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया था। जिसकी बदौलत जिले को तीसरा स्थान मिला है। उन्होने कहा कि आगामी मासिक बैठक में बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी द्वारा सक्रिय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उपहार देकर सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया जाएगा। बैठक में संगठन मजबूती पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर योगेन्द्र सिंह राणा, बृजेश पाल, गुलाब सिंह, शिवकुमार प्रधान, दीपांशु आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment