परमहंस श्री रणछोड़ दास इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति ने कराया आयोजन।
मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए मरीज चित्रकूट रवाना।
पैलानी /बांदा, के एस दुबे । पैलानी तहसील अंतर्गत खप्टिहाकला गांव में स्थित परम हंस श्री रणछोड़ दास इंटर कॉलेज खप्टिहाकला में इक्कीस वर्षों से लगातार आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर में सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकी कुंड चित्रकूट से आए हुए डाक्टरों में बालकृष्ण तिवारी डी पी सी, उमाशंकर शुक्ल नेत्र सहायक,विनय कुमार नेत्र सहायक की अगुवाई में नौ सदस्यीय टीम व परम हंस श्री रणछोड़ दास इंटर कॉलेज के प्रबंधक हरिभजन गुप्त एडवोकेट, अध्यक्ष संदीप पुरवार,नीरज गुप्ता व प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष क्रपा शंकर तिवारी ने पहुंचकर सर्वप्रथम संत श्री रणछोड़ दास जी महाराज व पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित एवं सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकी कुंड
चित्रकूट के निदेशक रहे दिवंगत डा बुधेंद्र कुमार जैन के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।तथा प्रबंध समिति ने व्यावसायिक हाल में पौधरोपण किया। इस नेत्र परीक्षण शिविर में खप्टिहाकला,सांडी़,अलोना,खरेई,रेंहुटा,निवाईच,पिपरहरी,अमलोर,अतरहट आदि गांवों के नेत्र रोगियों ने आंख का परीक्षण कराया।कुल 300 मरीजों के नेत्र की जांच की गई इनमें 140 मरीजों को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया साथ-साथ 100 मरीजों को निशुल्क दवा वितरित की गई एवं 50 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकी कुंड की ओर से आई हुई बस में ऑपरेशन के लिए भेजा गया। बता दे की अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकी कुंड चित्रकूट अस्पताल लगातार गांव-गांव नेत्र परीक्षण शिविर कर नेत्र ज्योति देने का निःशुल्क कार्य कर रहा है। इस दौरान बृजेश कुमार चश्मा विभाग, दिलीप कुमार परामर्शदाता संतोष मिश्रा मेडिसिन विभाग शिवम कुशवाहा नेत्र सहायक दीपक सिंह नेत्र सहायक रणधीर सिंह, श्री प्रकाश द्विवेदी उप प्रधानाचार्य, वीरेंद्र कुमार द्विवेदी प्रधान लिपिक, अनिरुद्ध सिंह,रामनारायण यादव आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment