Pages

Saturday, July 4, 2026

फूल सिंह के जन्मदिन पर पांच लोगों ने किया रक्तदान

चेयरमैन राजकुमार मौर्य ने बांटे प्रशस्ति पत्र

फतेहपुर, मो शमशाद । सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को फूल सिंह मौर्य के जन्मदिन के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्य ने शिरकत कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शिविर के बाद केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।

रक्तदाता फूल सिंह मौर्य को प्रशस्ति पत्र देते चेयरमैन।

शिविर में फूल सिंह मौर्य, वसीम, तौफ़ीक़ अहमद, शकील और बालेंद्र ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के गुरमीत सिंह और मानस रक्तकेंद्र के प्रभारी अमन यादव, टेक्नोलॉजिस्ट अनामिका पाल व विष्णु सिंह का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर अजय सिंह मौर्य, चंद्रभान यादव, धीरेंद्र मौर्य, टीकू, हिमांशु, पुनीत लोधी, श्रेयांश पटेल और तौसीफ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment