Pages

Saturday, July 11, 2026

रेडक्रॉस ने फिर जताया भरोसा, पर्यवेक्षक बने डॉ. अनुराग

फर्रुखाबाद में 18 जुलाई को कराएंगे जिला कार्यकारिणी का चुनाव

फतेहपुर, मो शमशाद । जनपद के लिए गौरव की बात है कि शहर के चैधराना निवासी, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी फतेहपुर के चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश रेडक्रॉस की कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को एक बार फिर राज्य स्तर पर अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश ने उन्हें जिला रेडक्रॉस शाखा फर्रुखाबाद की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को नियुक्ति पत्र इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के महासचिव रामानंद कटियार ने प्रदान किया। यह लगातार दूसरी बार है जब रेडक्रॉस ने उनकी निष्पक्ष कार्यशैली और संगठनात्मक क्षमता पर विश्वास जताते हुए चुनाव पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पूर्व डॉ. अनुराग श्रीवास्तव अंबेडकर नगर और बांदा जनपद में भी जिला

डॉ.अनुराग श्रीवास्तव

रेडक्रॉस शाखा की कार्यकारिणी के चुनाव सफलतापूर्वक, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करा चुके हैं। उनके अनुभव और प्रशासनिक समन्वय को देखते हुए इस बार फर्रुखाबाद का दायित्व सौंपा गया है। राज्य मुख्यालय के निर्देशानुसार 18 जुलाई को होने वाले जिला रेडक्रॉस शाखा फर्रुखाबाद के चुनाव में डॉ. अनुराग श्रीवास्तव जिलाधिकारी, जिलाधिकारी द्वारा नामित चुनाव अधिकारी तथा मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर पूरी चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करेंगे। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव की इस नियुक्ति पर रेडक्रॉस पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जनपद के लिए सम्मान और गौरव का विषय बताया है।


No comments:

Post a Comment