Pages

Monday, July 6, 2026

कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा वाहन चोर, बाइक बरामद

हापुड़ से चोरी की गई थी मोटरसाइकिल, पूछताछ में कबूला जुर्म

फतेहपुर, मो शमशाद । जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हापुड़ जनपद से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को कोतवाली नगर पुलिस बड़े पुल मदारीपुर सर्विस रोड तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान हसवा की ओर से एक युवक मोटरसाइकिल से आता

पुलिस टीम की गिरफ्त में बाइक चोर।

दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह तेज रफ्तार से भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में अपना नाम राहुल सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह निवासी ग्राम खलीलपुर बिलन्दा थाना थरियांव बताया। जब उससे मोटरसाइकिल के दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने 20 जून को हापुड़ जनपद के पिलखुवा टोल स्थित वैष्णो ढाबा के पास से हीरो स्प्लेंडर प्लस यूपी-13बीए/3784 चोरी की थी। पुलिस द्वारा ऑनलाइन सत्यापन कराने पर मोटरसाइकिल किसी अन्य व्यक्ति के नाम पंजीकृत पाई गई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर में मु.अ.सं. 303/2026 के तहत धारा 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश पाठक, उपनिरीक्षक राजकुमार, कांस्टेबल अनिकेत पटेल शामिल रहे। 


No comments:

Post a Comment