Pages

Friday, July 10, 2026

मौसमी बीमारियों से बचाव के बताए तरीके

139 बच्चों को बांटी होम्योपैथिक दवा

फतेहपुर, मो शमशाद । इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, आरोग्य भारती, दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में सोसाइटी चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि वितरण अभियान पुनः चलाया।

बच्चों को होम्योपैथिक दवा वितरित करते रेडक्रास चेयरमैन।

डॉ अनुराग ने प्राथमिक विद्यालय पीरनपुर के 65, प्राथमिक विद्यालय महारथी के 74 कुल 139 बच्चों को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि प्रदान की। साथ ही सभी बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्होने बताया कि भोजन से पहले व शौच जाने के बाद साबुन से अच्छी तरह से हाथ धुलने चाहिए। जिससे संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या साफिया, वंदना गुप्ता, प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव प्रबंध समिति सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment