Pages

Friday, July 10, 2026

डीआईजी कार्यालय के सामने अतिक्रमण से बढ़ा हादसों का खतरा, कार्रवाई की उठी मांग

बांदा, के एस दुबे । शहर में डीआईजी कार्यालय के सामने स्थित चौरसिया चाय की दुकान के आसपास कथित रूप से फैलाए जा रहे अतिक्रमण को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होता है और आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, दुकान के बाहर सड़क तक सामान और बैठने की व्यवस्था होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। व्यस्त मार्ग होने के कारण कई बार वाहन चालकों को अचानक रास्ता


बदलना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाएं होने का खतरा बढ़ जाता है। नागरिकों का आरोप है कि इस समस्या की जानकारी होने के बावजूद संबंधित प्रशासनिक अधिकारी अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। लोगों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका से सड़क पर हुए कथित अतिक्रमण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है।


No comments:

Post a Comment