Pages

Saturday, July 4, 2026

सपा का पीडीए परिवार दल एलायंस: विश्वनाथ

बसपा की आंबापुर सेक्टर व बूथ समीक्षा बैठक में बोले प्रदेश अध्यक्ष

फतेहपुर, मो शमशाद । बहुजन समाज पार्टी की सदर विधानसभा के आंबापुर सेक्टर में सेक्टर एवं बूथ समीक्षा व बूथ गठन की अति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट ने की। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल रहे। विशिष्ट अतिथियों में मुख्य सेक्टर प्रभारी प्रयागराज मंडल आरके गौतम, मंडल प्रभारी प्रयागराज मंडल एवं पूर्व विधायक मुरलीधर गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी  अभिषेक प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी विवेक माधुरे उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और जनता के

बैठक को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल।

सहयोग से वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि पीडीए केवल एक राजनीतिक छलावा है। उनके अनुसार पीडीए का अर्थ पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक नहीं बल्कि परिवार दल एलायंस है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपनी सरकार के दौरान सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की नीति पर चलते हुए शिक्षा, सुरक्षा, चिकित्सा, विकास, रोजगार व कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। बसपा केवल वादे करने में नहीं, बल्कि कार्य करके दिखाने में विश्वास रखती है। श्री पाल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी बड़े-बड़े पूंजीपतियों एवं धन्नासेठों से चंदा या इलेक्टोरल बॉन्ड नहीं लेती, बल्कि अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के सहयोग और चंदे से पार्टी का संचालन करती है। उन्होंने कहा कि यदि पूंजीपतियों से चंदा लिया जाएगा तो उनके हितों के अनुसार कार्य करने का दबाव बनेगा, जबकि बसपा जनता के हितों को सर्वाेपरि मानती है। बैठक के दौरान कृष्णकान्त मिश्रा, अशोक बाजपेयी एवं लाल बाबू पाल ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के समक्ष बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष सहित उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने सभी नए साथियों का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में सिपाही लाल यादव, सूर्य पाल लोधी, मोहम्मद आसिफ एडवोकेट, सूर्य भवन फौजी, महेश मिश्रा, पुतान सोनकर, गाज़ी अब्दुर रहमान गनी, शिव बाबू गौतम, चेतराम गौतम, गुलशन गौतम, सतीश पासी, रौशन लाल, सोनू शुक्ला, आलोक द्विवेदी, टिंकू शुक्ला, शशांक अग्निहोत्री, इरशाद हुसैन, रामहित प्रियदर्शी, प्रबुद्ध गौतम, मनोज गौतम, बाबू लाल उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment