Pages

Thursday, July 16, 2026

मदरसा जदीद हरदौली में मेधावी छात्रों का सम्मान, शील्ड व पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह

बांदा, के एस दुबे । हरदौली स्थित दारुल उलूम हश्मतुर्रज़ा जदीद में आयोजित वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड एवं पुरस्कार देकर उनकी हौसला अफजाई की गई। बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में मौलाना अनीस अहमद अशरफी ने कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सैय्यद फैजान, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले जुनैद तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मो. यासीन को शील्ड और पुरस्कार प्रदान किए।


इस अवसर पर मोहम्मद फैजान रज़ा ने बताया कि दारुल उलूम में अरबी और हिंदी के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले विद्यार्थियों के लिए रहने और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। कार्यक्रम में मौलाना अनीस अहमद अशरफी, मोहम्मद फैजान रज़ा, अली हसन, मोहम्मद रिजवान रज़ा, इम्तियाज खान, एजाजुल शेख, मौलाना नईमुद्दीन, गौस मोहम्मद, नसीम, हेसाम अली, सना परवीन, दरख्शा, सीबा, सानिया, आशिया सहित मदरसे का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


No comments:

Post a Comment