अपना दल एस की समीक्षा बैठक में एससी-एसटी मंच को मजबूत करने का निर्देश
फतेहपुर, मो शमशाद । चित्रांश नगर स्थित अपना दल एस जिला कार्यालय में गुरूवार को एससी-एसटी मंच की समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में संगठन की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल ने एससी-एसटी मंच की जिला कार्यकारिणी पूर्ण रूप से गठित न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश रावत को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि सात अगस्त को होने वाली जिले की मासिक बैठक में मंच की पूर्ण कार्यकारिणी के साथ सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि
![]() |
| नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत करते जिलाध्यक्ष। |
निर्धारित समय तक संगठन को सक्रिय और पूर्ण नहीं किया गया तो संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध सख्त संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान संगठन विस्तार के तहत कई नई जिम्मेदारियों की घोषणा भी की गई। सोनू पासवान ग्राम समदा सहोदरापुर को हुसैनगंज विधानसभा एससी-एसटी मंच का अध्यक्ष, जबकि रोहित कुमार को खागा विधानसभा एससी-एसटी मंच का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा गंगानगर निवासी पप्पू वर्मा को पार्टी की मुख्य इकाई का जिला मीडिया सचिव बनाया गया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बृजेश पाल, योगेंद्र सिंह राणा, जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल, शिव प्रकाश रावत, सर्वेश पटेल, राज बहादुर पासवान, सोनू पासवान, रोहित कुमार, डॉ. एनआर शर्मा, पप्पू वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment