Pages

Wednesday, July 1, 2026

बाँदा के आबिद अली खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने उत्तर प्रदेश कृषि छात्र संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

बाँदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश कृषि छात्र संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर दुबे ने संगठन के विस्तार और कृषि छात्रों व किसानों के हितों को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है। इस कार्यकारिणी में बाँदा निवासी आबिद अली खान को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि आबिद अली खान के नेतृत्व और सक्रियता से प्रदेश में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा कृषि छात्रों और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।


आबिद अली खान ने इस जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और कृषि छात्रों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा किसानों के अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। आबिद अली खान की प्रारंभिक शिक्षा खानकाह इंटर कॉलेज, बाँदा, माध्यमिक शिक्षा हिंदू इंटर कॉलेज, बाँदा तथा स्नातक शिक्षा जिला परिषद कृषि महाविद्यालय, बाँदा (बीएससी एग्रीकल्चर ऑनर्स), जो बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी से संबद्ध है, से हुई है। उनके मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों, कृषि छात्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।


No comments:

Post a Comment