Pages

Wednesday, August 5, 2026

15 अगस्त तक कराएं एलपीजी ई-केवाईसी- शारदा

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : पालेश्वर नाथ इंडेन गैस एजेंसी पहाड़ी ने घरेलू और उज्ज्वला योजना के एलपीजी उपभोक्ताओं से 15 अगस्त तक ई-केवाईसी कराने की अपील की है। एजेंसी के प्रोपराइटर शारदा प्रसाद भारतीय ने बताया कि करीब 10 हजार उपभोक्ताओं में से सात हजार की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है, जबकि तीन हजार उपभोक्ता अभी भी प्रक्रिया से वंचित हैं।



उन्होंने बताया कि उपभोक्ता इंडियन आॅइल वन ऐप के माध्यम से अपने मोबाइल से स्वयं भी ई-केवाईसी कर सकते हैं। निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को घरेलू दर पर सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है। ऐसे उपभोक्ताओं को नियमानुसार वाणिज्यिक दर से गैस सिलेंडर लेना पड़ सकता है। एजेंसी ने सभी पात्र उपभोक्ताओं से समय रहते ई-केवाईसी पूरी कराने की अपील की है।


No comments:

Post a Comment