Pages

Thursday, August 6, 2026

चेहल्लुम पर अकीदत के साथ निकला ताजिया जुलूस

कदीमी रास्तो पर भ्रमण कर कूड़ तालाब के पास हुआ मिलाप

या हुसैन की गूंजी सदाएं, पेश की खेराज-ए-अकीदत

फतेहपुर, मो शमशाद । जिले में चेहल्लुम का पर्व अकीदत के साथ मनाया गया। अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों को खेराज-ए-अकीदत पेश की। शहर सहित गाजीपुर कस्बे में ताजिया जुलूस निकला। जिसमें या हुसैन की सदाएं गूंजी। शहर क्षेत्र में उठाए गए ताजियों व आलम जुलूस निर्धारित मार्गों पर भ्रमण करता हुआ सैय्यदवाड़ा कूड़ तालाब पहुंचा जहां मिलाप के बाद सभी ताजिए इमामबाड़ों पर रख गए। बताते चलें कि जिले में मोहर्रम व चेहल्लुम का पर्व बेहद अकीदत के साथ मनाया जाता है। बुधवार को शहर सहित गाजीपुर कस्बे में चेहल्लुम के पर्व पर ताजिया व अलम जुलूस निकाला गया। जिसमें ताजिया एवं अलम इंतेजामिया कमेटी के

चेहल्लुम पर्व पर शहर में निकले ताजिया जुलूस का दृश्य।

पदाधिकारियों ने भी शिरकत की। शहर क्षेत्र के जोशियाना, कबाड़ी मार्केट, पनी व बाकरगंज मुहल्ले से लगभग दस ताजिए, अलम व अखाड़ों के साथ उठाए गए। जो दिन भर अपने कदीमी रास्तो तकिया चांद शाह, चैक चैराहा, पीलू तले चैराहा, लाला बाजार होते हुए सैय्यदवाड़ा होते हुए रात दस बजे कूड़ तालाब के पास पहुंचे। जहां मिलाप के बाद सभी ताजिए अपने-अपने इमाम चैक पर पहुंचे और जुलूस का समापन हुआ। उधर गाजीपुर कस्बे में भी ताजिया व अलम उठाए गए। जो कि देर रात तक उठे जिनको देखने के लिए बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी। उधर शहर के जैदून व यूसुफजई में भी चेहल्लुम के ताजिया उठाए गए। मुस्लिम बाहुल्य इलाके में काफी चहल-पहल रही। जगह-जगह खीर, शरबत, जर्दा आदि में फातिहा कराई गई। कमेटी के अध्यक्ष चैधरी मोईन राईन व महासचिव वारिस उद्दीन एडवोकेट पूरी कमेटी के साथ समय से मिलाप कराने व व्यवस्था कराने में लगे रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस बल भी तैनात रहा। जिले में शांतिपूर्ण माहौल के बीच चेहल्लुम का जुलूस सम्पन्न होने पर जिला एवं पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। 


No comments:

Post a Comment