Pages

Wednesday, August 5, 2026

पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा, एक अभियुक्त अवैध असलहे और सामान के साथ गिरफ्तार

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बिसंडा थाना पुलिस ने क्षेत्र में लगातार सामने आ रही चोरी की वारदातों का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, 2,300 रुपये नगद तथा एक अवैध तमंचा बरामद किया है। बाँदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बिसंडा थाने में दर्ज चोरी के मामलों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यह सफलता


हासिल की है।  बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव निवासी शिवप्यारी ने गत 26 जून को अज्ञात चोरों द्वारा घर में चोरी किए जाने की सूचना थाने में दी थी। वही क्षेत्र के सुखदेव का पुरवा निवासी चंद्रभावन ने 3 अगस्त को अजय नामक व्यक्ति पर घर में चोरी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

दिए गए प्रार्थना पत्रों के आधार पर बिसंडा थाने में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस चोरों की तलाश और साक्ष्य संकलन में जुटी हुई थी। इसी दौरान, मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के टोल की पुलिया के पास से नामजद अभियुक्त अजय कुमार पुत्र इंद्रजीत निवासी सुखदेव का पुरवा, थाना बिसंडा को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।बरामदगी और आगे की कार्रवाई पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही और कब्जे से सोने और चांदी के आभूषण

घरेलू बर्तन 2,300 रुपये नकद एक अवैध तमंचा

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम इस खुलासे और गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में निम्नलिखित पुलिसकर्मी शामिल रहे, थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश तिवारी उपनिरीक्षक गिरीश कुमार त्रिपाठी, कांस्टेबल अजय पासी, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment