Pages

▼

Friday, August 7, 2026

बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों की चेतावनी

5 अगस्त से पावर हाउस में क्रमिक अनशन

बांदा, के एस दुबे । कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम दलपा (चकरेही) और आसपास के गांवों में गहराते बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया है। दलपा निवासी राम जी भाई ने सोमवार, 3 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी बांदा को एक ज्ञापन सौंपकर जामू पावर हाउस के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की पुरजोर मांग की है। समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने 5 अगस्त से अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।


शिकायतकर्ता राम जी भाई ने जिलाधिकारी को सौंपे पत्र में बताया कि जामू पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले दलपापुरवा, चकरेही, छिलोलर, और उडकी समेत कई गांवों में बिजली की आपूर्ति बेहद खराब स्थिति में है। पावर हाउस में वर्तमान में 5 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा है, जो क्षेत्र में बढ़ते विद्युत भार  को उठाने में पूरी तरह असमर्थ साबित हो रहा है। इसके चलते आए दिन लो-वोल्टेज और कटौती की समस्या बनी रहती है, जिससे किसानों की सिंचाई और खेती-किसानी का काम ठप पड़ा हुआ है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जामू पावर हाउस के ट्रांसफार्मर की क्षमता को तत्काल प्रभाव से बढ़ाकर 10 एमवीए किया जाए, ताकि गांवों को निर्बाध और पर्याप्त बिजली मिल सके। पत्र के माध्यम से चेतावनी दी गई है कि यदि 5 अगस्त 2026 तक ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई गई, तो क्षेत्र के किसान और ग्रामीण जामू पावर हाउस परिसर में ही क्रमिक अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि अनशन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी अप्रिय स्थिति या प्रशासनिक व्यवधान की पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।




No comments:

Post a Comment