मैरिज हाल में बिना मान्यता संचालित विद्यालय कराया गया बंद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 12, 2026

मैरिज हाल में बिना मान्यता संचालित विद्यालय कराया गया बंद

 देवेश प्रताप सिंह राठौर

खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र झांसी द्वारा  डडियापुरा द्वितीय  हरगोविन्द साहू के मैरिज हाल में बिना  मान्यता संचालित विद्यालय कराया गया बंद। उत्तर प्रदेश झांसी प्राप्त सूचना के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र झांसी  अंतिमा  द्वारा औचक निरीक्षण में अमान्य  विद्यालय न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल/ सर्वोदय ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल डड़ियापुरा द्वितीय में हरगोविंद साहू के मैरिज हाल में नर्सरी से कक्षा 12 वीं तक संचालित पाया गया मौके पर 80


छात्रा/छात्राएँ अध्ययनरत थे जिससे  खंड शिक्षा अधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल विद्यालय बंद किए जाने के निर्देश दिए एवं आगे संचालित पाए जाने पर 1 लाख अर्थदंड आरोपित किए जाने व विद्यालय के प्रबंधक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी। साथ ही अभिभावकों से बिना मान्यता  प्राप्त विद्यालयों में अपने पाल्यों के एडमिशन न कराए जाने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages