Pages

▼

Wednesday, August 5, 2026

हजरत सैदू शाह चिश्ती के उर्स मुबारक पर उमड़े जायरीन

गद्दीनशीन ने शहर के अमन व खुशहाली की मांगी दुआ

फतेहपुर, मो शमशाद । हज़रत सैय्यद मसूद उर्फ़ शाह सैदू चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह का कदीमी सालाना उर्स मुबारक अकीदत व उत्साह के साथ मनाया गया। जिसमें दूर दराज़ से आए हुए अकीदतमंदों ने शिरकत करते हुए फ़ातिहाख्वानी कर व दुआएं मांगी। शहर के कजियाना मोहल्ला स्थित हज़रत सैय्यद मसूद उर्फ़ शाह सैदू चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के उर्स मुबारक के मौके पर आखरी दिन नमाज़-ए-फज्र के बाद कुरआन ख्वानी व नज़र लंगर का आयोजन किया गया जो देर शाम तक जारी रहा। रात्रि को नमाज़-ए-इशा के बाद जश्ने मिलादुन नबी की रस्म अदा की गई। उर्स के पहले दिन शाम को नमाज़-ए-अस्र के बाद परचम कुशाई व रात्रि को नमाज़-ए-इशा के बाद जलस-ए-

उर्स के दौरान गागर लेकर जाते अकीदतमंद।

किरातुल कुरआन का आयोजन किया गया। जबकि दूसरे दिन कुरआन ख्वानी व नज़र लंगर हुआ। उर्स के अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने बारगाह पर पहुंचकर हाजरी दी। उर्स के दौरान पहुंचे गद्दीनशीन हसनैन मियां चिश्ती ने अनुयायियों से भेंट की। साथ ही शहर के अमन व शांति के लिए खुसूसी दुआ की। दरगाह कमेटी ने बताया कि उर्स के अंतिम दिन नमाज़-ए-अस्र के बाद गागर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की उपस्थिति रही। उनके द्वारा गुलपोशी व चादरपोशी के साथ दुआएं मांगी गई।


No comments:

Post a Comment