बांदा, के एस दुबे । "हर बच्चे को शिक्षा, हर हाथ में कलम" के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन, बांदा ने मंगलवार को मोहल्ला पीड़ाबाग की जरूरतमंद बस्ती में बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री एवं पौष्टिक स्नैक्स का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना रहा। इस दौरान बच्चों को कॉपियां, पेंसिल, रबर, कटर के साथ बिस्किट और नमकीन वितरित किए गए। नई अध्ययन सामग्री पाकर बच्चों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने खुशी के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।
संस्था के संरक्षक हसन उद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र की प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम है। ऐसे सामाजिक प्रयास बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं। संस्था के अध्यक्ष नदीम उल्लाह खान ने बताया कि हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन हमेशा से जरूरतमंद एवं कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में जनहितकारी अभियान लगातार चलाती रहेगी, ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ सहयोगी सुनील सक्सेना, महामंत्री शाहबाज़ खान 'हनी', आरिफ खान, शेख रिज़वान, जावेद खान, मोहम्मद फरहान, उमर अली, मोहम्मद नफीस, एडवोकेट समीर उल हक, अली खान, अनस उल्ला खान, सनी सिकंदर, हसीब, उस्मान, अज़हर, गफ्फार खान, आसिफ मसूदी, कलीम उल्ला खान, शादाब हुसैन, अरूज़, ब्रज बिहारी सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति एक बच्चे की शिक्षा का दायित्व उठाने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ी का भविष्य अधिक उज्ज्वल, शिक्षित और सशक्त बनाया जा सकता है।

No comments:
Post a Comment