Pages

Saturday, September 19, 2026

1.2 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, मरका पुलिस की कार्रवाई

बांदा, के एस दुबे । अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ऑपरेशन ईगल” अभियान के तहत थाना मरका पुलिस ने एक आरोपी को 1 किलो 200 ग्राम अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 18/19 सितंबर की देर रात गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम साड़ा नहर पुलिया के पास से धीरेंद्र उर्फ बउआ उर्फ धर्मेंद्र पुत्र स्व. राम सिंह उर्फ भूरा निवासी इंगुवा, थाना मरका को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ।


पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 129/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी मु0अ0सं0 52/24, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मरका सूबेदार बिन्द, हेड कांस्टेबल लाल विनोद सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह और कांस्टेबल पुनीत त्रिपाठी शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment