Pages

▼

Saturday, September 26, 2026

वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पर आयोजित नमामि भारतम् कार्यक्रम में हुआ सामूहिक गायन

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि : वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली के तत्वावधान में जनपद में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलिज बेड़ी पुलिया में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के 8,622 विद्यार्थियों, आचार्यों, कर्मचारियों और अभिभावकों ने एक साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। कार्यक्रम में चित्रकूट इण्टर कॉलिज, सीपी सिंह इण्टर कॉलिज, लक्ष्मी भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर, आयुष ग्राम ट्रस्ट, सेंट जेवियर्स, सुमित्रा देवी जूनियर हाईस्कूल, जानकी देवी दुलारी देवी सरस्वती विद्या मंदिर, जेपी इण्टर कॉलिज और


भीमराव आंबेडकर विद्यालय समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों की सहभागिता रही। पूरे देश में आयोजन के व्यापक स्तर पर संपन्न होने के कारण विश्व रिकॉर्ड के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम बताया गया। लगातार बारिश के बावजूद विद्यालय के आचार्य-आचार्याओं ने विभिन्न संस्थानों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का समन्वय किया। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. ईश नारायण, डॉ. राजकुमार मिश्र, धीरेंद्र और योगेश कुमार शुक्ल उपस्थित रहे। संयोजन दादूराम ने किया। प्रधानाचार्य राघवेन्द्र पाण्डेय ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रमुख विश्वास ने दी।


No comments:

Post a Comment