Pages

▼

Thursday, September 10, 2026

926 शेड्यूल्ड दवाओं की उपलब्धता और उचित मूल्य की जानकारी देने पर जोर

 उपभोक्ताओं को निर्धारित दाम पर दवाएं उपलब्ध कराने और ‘फार्मा सही दाम’ ऐप के उपयोग के लिए किया जागरूक

बांदा, के एस दुबे । एनपीपीए विभाग, हेडक्वार्टर एफएसडीए लखनऊ से आए फील्ड इन्वेस्टिगेटर विवेक कुमार पाण्डेय ने आम जनमानस और दवा विक्रेताओं को दवाओं की उपलब्धता, निर्धारित कीमतों तथा ‘फार्मा सही दाम’ ऐप के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि करीब 926 शेड्यूल्ड ड्रग्स डीपीसीओ एक्ट-2013 के तहत निर्धारित मूल्य व्यवस्था में शामिल हैं। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता के साथ-साथ निर्धारित कीमतों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। कोविड-19 से संबंधित आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और उचित मूल्य को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया।


विवेक कुमार पाण्डेय ने दवा विक्रेताओं से निर्धारित नियमों के अनुरूप दवाओं की बिक्री करने तथा उपभोक्ताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने आम जनमानस को ‘फार्मा सही दाम’ ऐप के बारे में जानकारी देते हुए इसका अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया, ताकि दवाओं के निर्धारित मूल्य की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सके। उन्होंने कहा कि दवाओं की कीमत और उपलब्धता को लेकर जागरूकता बढ़ाना उपभोक्ता हित में महत्वपूर्ण है। सही जानकारी के प्रसार से दवाओं की खरीद में पारदर्शिता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को निर्धारित मूल्य पर दवाएं प्राप्त करने में मदद मिलेगी।


No comments:

Post a Comment