Pages

Friday, September 18, 2026

बरगढ़-गाहुर सड़क की बदहाली पर स्थानीय निवासी हरिश्चंद्र ने जताई नाराजगी

महीनों से अधूरा पड़ा सड़क निर्माण, जलभराव और जाम से राहगीर परेशान

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : बरगढ़-गाहुर मार्ग के निर्माण में हो रही देरी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। युवा समाजसेवी हरिश्चंद्र ने कहा कि कई महीनों से सड़क निर्माण का काम अधूरा पड़ा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। सड़क की बदहाली और जलभराव के कारण लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। हरिश्चंद्र ने कहा कि सड़क पर पहले एफडीआर बेस डाला गया था, लेकिन वह भी उखड़ गया। कई स्थानों पर सड़क खराब होने से वाहनों की आवाजाही


प्रभावित होती है और जाम की स्थिति बन जाती है। उन्होंने बताया कि जिन हिस्सों में सड़क का निर्माण हो गया है, वहां दोनों ओर नालियां नहीं बनाए जाने से बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है। इससे जलभराव की समस्या और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या से स्थानीय लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के साथ दोनों ओर जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि लोगों को रोजाना होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।


No comments:

Post a Comment