Pages

Wednesday, September 16, 2026

सबकी चिंता करने वाला व्यक्ति हमेशा के लिए सो गया

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

उत्तर प्रदेश लखनऊ गरीब और कमजोर की बात रखने वाला व्यक्ति सहारा इंडिया का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजय अरोड़ा का आकस्मिक निधन हो गया, पूरा  सहारा परिवार के साथ उनके इष्ट मित्र एवं उनके परिवार के लोग अचंभित हैं, एक हंसता खिलखिलाती हुआ चेहरा एकदम कैसे पूछ गया अचानक उनकी हृदयगत रुक जाने से मृत्यु हो गई जिस व्यक्ति को यह सुनाई पड़ रहा है वह व्यक्त अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहा है, संजय अरोड़ा बहुत ही परेशानियों से गुजरते हुए एक बहुत बड़े पद पर पहुंचे लेकिन उन्होंने कभी पद का गुरुर नहीं किया और उन्होंने हर कर्मचारी का अपने स्तर से जो भी जिसको दिक्कत होती थी उसको दूर करने का प्रयास करते थे और बहुत सी जगह तो मैंने देखा है कर्मचारियों के लिए मैनेजमेंट से लड़ जाते थे, आज वह व्यक्ति हमेशा के लिए नींद में सो गया। जिस


व्यक्ति को उनकी मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई सब कोई एकदम साक महसूस हुआ कि अच्छे भले सब कुछ ठीक दो-तीन दिन पहले ऑफिस गए थे सहारा के अचानक हृदय गति रुक जाने से उनकी मृत्यु हो गई जो बहुत ही पीड़ा दायक है, इस कठिन घड़ी में ईश्वर उनके परिवार को हिम्मत प्रदान करें और इस अपार दुख को सहने की क्षमता प्रदान करें क्योंकि यह दुख असीम है एक ऐसा व्यक्ति हम लोगों के बीच से चला गया है जिसने हमेशा अपने कर्मचारियों के हित के लिए और समाज के लिए गैर सहारा  व्यक्तियों  के लिए हमेशा कंधे से कंधा लगाकर उसका साथ देते थे और उसकी आर्थिक से लेकर जो संभव हो सकती हो मदद करते थे।

No comments:

Post a Comment