Pages

▼

Wednesday, September 30, 2026

बांदा में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन का गठन, आशीष शुक्ल बने अध्यक्ष

बांदा, के एस दुबे । एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बुधवार को जनपद के समस्त एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स की बैठक हुई।  रामेन्द्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कमला गैस सर्विस मंझनपुर के संचालक देव कुमार सोनकर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में जिले में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के गठन सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। बैठक में आशीष कुमार शुक्ल (दादा गिरवा गैस) को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। वहीं ज्ञानचंद्र (विमला भारत गैस) और राशिद खान (जीशान इंडेन गैस) को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। प्रकाश सिंह सेंगर (शिव सिंधन इंडेन)


को महामंत्री, जमुना प्रसाद गुप्त एडवोकेट को विधिक सलाहकार और राज किशोर शुक्ल (शुभा चिल्ला इंडेन) को कोषाध्यक्ष बनाया गया। विवेक सिंह (राधिका एचपी गैस) को मंत्री तथा तोप सिंह को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। एसोसिएशन के लिए संरक्षक मंडल में रामेन्द्र कुमार शर्मा (आराधना गैस सर्विस), समीर सिंह संरक्षक, श्रवण कुमार गुप्ता (अत्री इंडेन गैस), डॉ. आनंद कुमार (शर्मीला इंडेन गैस), अवनीश कुमार अवस्थी (मयंक एचपी गैस) और हदेश कुमार वर्मा (तिंदवारी इंडेन गैस) को शामिल किया गया।बैठक में एसोसिएशन की सदस्यता शुल्क को लेकर भी चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन की सदस्यता शुल्क मासिक आधार पर निर्धारित की जाएगी। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स से जुड़े विषयों को उचित मंच पर उठाने पर जोर दिया।


No comments:

Post a Comment