वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्यवाही
दूसरे बेटे ने पुलिस पर लगाए आरोप दी गई तहरीर पर नहीं दर्ज किया मुकदमा
बांदा, के एस दुबे । थाना कमासिन क्षेत्र के ग्राम ओझानगर में बीमार बुजुर्ग के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर उसके बेटे के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एफआईआर के मुताबिक, ग्राम ओझानगर निवासी शंकर पुत्र स्व. गयादीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे वह अपने घर में चारपाई पर लेटा था। आरोप है कि उसका बेटा कुशल वहां पहुंचा और उसे चारपाई से नीचे गिराने के बाद घूंसों तथा डंडे से मारपीट की।
पीड़ित के अनुसार वह बीमारी के कारण चलने-बोलने में असमर्थ है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि मारपीट की घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। साथ ही आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित के पुत्र कैलाश ने आरोप लगाते हुए बताया पुलिस को शिकायती पत्र भी दिया गया था लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था जब सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ है इसके बाद पुलिस ने तहरीर बदल कर मुकदमा पंजीकृत किया है जिस पर गंभीर धाराएं नहीं दर्ज हुई जबकि पीड़ित का पखौरा टूटा हुआ है और गंभीर चोटे भी हैं जो इस वक्त जिला अस्पताल में भर्ती है।जब वही कमासिन पुलिस से मामले की जानकारी की गई तो पुलिस ने बताया कि 19 सितंबर को मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 351(3) और 333 के तहत कार्रवाई दर्ज की गई है। मामले की जांच उपनिरीक्षक आशीष पटेरिया को सौंपी गई है।

No comments:
Post a Comment