बांदा, के एस दुबे । समाजवादी पार्टी कार्यालय में आज भगवान विश्वकर्मा की पावन जयंती बड़े धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस ऐतिहासिक अवसर की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष लालमन यादव ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा प्रदेश सचिव मुलायम यादव, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बीरेन्द्र गुप्ता,क़ुदरत उल्ला खां, अजय चौहान दादा, सत्यनारायण सोनकर पप्पू यादव, नेतराम वर्मा, दुर्गा यादव, शिवसागर यादव, रवि दिवाकर, के साथ-साथ शिवदास विश्वकर्मा, नत्थू विश्वकर्मा, जितेंद्र यादव, दुर्गा प्रसाद, आसिफ खान, अनुपम विश्वकर्मा, दिलीप कुमार, रवि राजपूत, एम.डी. खुराना, दीपक सिंह, जगनायक
यादव, विवेक कुमार, वीरेंद्र फ़ौजी सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नेता, कार्यकर्ता और विश्वकर्मा समाज के सम्मानित सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।विधानसभा अध्यक्ष लालमन यादव ने भगवान विश्वकर्मा के बारे में विस्तार से चर्चा की। कहा कि सृष्टि के आदि शिल्पी, कला, कौशल और मेहनत के प्रतीक — की जयंती पर पूरे माहौल में भक्ति, एकता और सामाजिक सद्भाव की लहर दौड़ी है। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों को अपनाने, समाज की एकजुटता बनाए रखने और युवाओं को कौशल विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। विधानसभा अध्यक्ष लालमन यादव के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने बांदा की धरती पर एक बार फिर साबित कर दिया कि जब नेता और समाज एक साथ खड़े होते हैं, तो त्योहार सिर्फ पूजा नहीं, बल्कि सामाजिक शक्ति का उत्सव बन जाता है।

No comments:
Post a Comment