आप व सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सहयोग से लगा शिविर
फतेहपुर, मो शमशाद । अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर रविवार को आम आदमी पार्टी व सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मानस रक्तकेंद्र में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शहीद भगत सिंह के त्याग व मानवता की सेवा के संदेश को आगे बढ़ाते हुए आठ युवाओं ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का संकल्प लिया। शिविर में आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष मोहम्मद इमरान खान ने अपना 24 वां रक्तदान किया। उनके साथ शुभम, शिवम साहू, सत्यम अवस्थी, आशीष तिवारी, संदीप गुप्ता, पंकज सिंह और शिव सोनी ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद आम आदमी पार्टी के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीराम पटेल, जिलाध्यक्ष राम किशोर विश्वकर्मा व मानस रक्तकेंद्र के डॉ. कैलाश पटेल ने सभी
![]() |
| रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते अतिथि। |
रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। श्रीराम पटेल व राम किशोर विश्वकर्मा ने शहीद भगत सिंह के विचारों को याद करते हुए कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद के लिए यह जीवन बचाने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। शिविर के आयोजन में आम आदमी पार्टी के मनोज पाल, राहुल द्विवेदी, नजराना शाह के अलावा सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के गुरमीत सिंह का सहयोग रहा। मानस रक्तकेंद्र की ओर से डॉ. कैलाश पटेल, रक्तकेंद्र प्रभारी अमन यादव, लैब टेक्नीशियन अनामिका पाल और लैब सहायक प्रीति ने रक्तदान प्रक्रिया में अपनी सेवाएं दीं।

No comments:
Post a Comment