Pages

▼

Thursday, September 24, 2026

एसडीएम की कार्यप्रणाली से नाराज वकीलों का जोरदार प्रदर्शन न्यायालय का बहिष्कार जारी रखने का लिया निर्णय

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू तहसील परिसर जहाँ तहसील बार एसोसिएशन बबेरू की बैठक में अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी न्यायालय की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई। अधिवक्ताओं का आरोप है कि न्यायालय की कार्यप्रणाली, प्रक्रिया तथा कार्यों में कथित अनियमितता के चलते अधिवक्ताओं और वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर आज गुरुवार की दोपहर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभु दत्त पांडेय महासचिव नरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के द्वारा बबेरू उप जिलाधिकारी के खिलाफ जमकर


नारेबाजी कर प्रदर्शन किया है। तहसील बार एसोसिएशन के द्वारा बताया गया की समस्याओं को लेकर 17 सितंबर 2026 से उपजिलाधिकारी बबेरू के न्यायालय का बहिष्कार किया जा रहा है, जिसे आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया गया है। अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो तहसील के अन्य न्यायालयों के बहिष्कार पर भी विचार किया जा सकता है। इस मौके पर तहसील वाले संगठन के समस्त पदाधिकारी व सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment