Pages

Saturday, September 19, 2026

बिजली संकट को लेकर भाकियू टिकैत का अल्टीमेटम

29 को राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा, समाधान न हुआ तो तीन अक्टूबर को पावर हाउस घेराव

फतेहपुर, मो शमशाद । जिले में अघोषित बिजली कटौती व विद्युत आपूर्ति की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) ने थरियांव पावर हाउस में बैठक की। जिसमें विद्युत विभाग को आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन के जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी ने बताया कि बिजली संकट के कारण किसानों की धान की फसल प्रभावित हो रही है। उन्होंने विद्युत व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की है। जिलाध्यक्ष के मुताबिक संगठन की ओर से आठ सूत्रीय मांग पत्र में विभिन्न क्षेत्रों की विद्युत समस्याओं को उठाया गया है। इसमें कड़ें में लाइनमैन के फोन नहीं उठाने, मलवां में लाइनमैन के उपलब्ध न रहने, मीरपुर में दुबेश्वर ठाकुर और रामबहादुर के जले ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने

थरियांव पावर हाउस में बैठक करते भाकियू टिकैत के पदाधिकारी।

की शिकायत शामिल है। वहीं मंडरांव से मनक-कारड़ और नौबस्ता में जर्जर एलटी लाइन के तार बार-बार टूटने तथा कारीडमरा में तार काफी नीचे लटकने से हादसों की आशंका जताई गई है। श्री तिवारी ने कहा कि विद्युत विभाग ने समस्याओं के समाधान के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फतेहपुर पहुंचेंगे। यदि तब तक विद्युत समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो तीन अक्टूबर को पावर हाउस का घेराव कर महापंचायत की जाएगी। संगठन ने विभाग से समय रहते समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।


No comments:

Post a Comment