बांदा, के एस दुबे । पैलानी तहसील क्षेत्र के ग्राम पड़ोहरा निवासी चन्द्रभान पुत्र गेदवा ने आकाशीय बिजली गिरने से बकरी की मौत होने के मामले में तहसीलदार पैलानी को प्रार्थना पत्र देकर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। पीड़ित के मुताबिक 16 सितंबर 2026 को भारी बारिश के दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरी। बिजली गांव के पास खेत में नीम के पेड़ पर गिरी, जिसकी चपेट में आने से उसकी एक बकरी की मौके पर ही मौत हो
गई। पीड़ित का कहना है कि मृत बकरी के तीन बच्चे भी हैं, जिससे उसे आर्थिक नुकसान हुआ है। चन्द्रभान ने बताया कि वह गरीब व्यक्ति है और मेहनत-मजदूरी के साथ पशुपालन कर परिवार का भरण-पोषण करता है। घटना के दौरान आसपास करीब 18 लोग मौजूद थे, जिन्होंने घटना देखी। पीड़ित ने तहसीलदार से प्राकृतिक आपदा के तहत घटना का स्थलीय निरीक्षण कराकर नियमानुसार आर्थिक सहायता/मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

No comments:
Post a Comment