बांदा, के एस दुबे । श्रीनाथ बिहार स्थित भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी में शुक्रवार को स्कूल वाहन चालकों एवं परिचालकों के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चालकों व परिचालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने तथा वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान अपर एसपी शिवराज ए आरटीओ श्यामलाल यातायात प्रभारी निरीक्षक ट्रांसपोर्टर नसीर अहमद चालक चुन्नीलाल राम सजीवन वीरेंद्र सिंह राकेश
कुमार वीरेंद्र सिंह संजय सिंह यादव रामस्वरूप सिंह परिचालक अनुज देवी दी अंकित बुद्ध विलास मनीष आशा महेश पूजा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्कूल वाहनों की सुरक्षित संचालन व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने कहा कि स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है।

No comments:
Post a Comment