Pages

▼

Tuesday, September 29, 2026

जर्जर मार्गों को बनवाए जाने की डीएम से उठाई मांग

ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर, मो शमशाद । भिटौरा विकास खण्ड के ग्राम दलीपुर (छिट्न की कुरिया) मजरे रारा चांदपुर पोस्ट उमरी के ग्रामीणों ने गांव के जर्जर मार्गों को बनवाए जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तत्पश्चात जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सभी मार्गों को बनवाए जाने की मांग की। डीएम को दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगभग बीस परिवार निवास करते हैं। गांव आने जाने के अधिकांश मार्ग कच्चे हैं। कई वर्ष पूर्व मनरेगा से बनाए गए मार्ग वर्तमान में पूरी तरह जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं। रामजीत राजपूत पुत्र स्व0 कालीचरण निवासी भिल्ला की कुरिया मजरे ढकौली के घर से राजेश राजपूत के खेत तक बने खड़ंजा इंटरलाकिंग रास्ता जर्जर हो चुका है और राजेश राजपूत के खेत से छिट्ना की कुरिया होते हुए दलीपुर गांव व राजेश राजपूत के

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करतीं महिलाएं। 

खेत से भोला साहू के घर होते हुए दलीपुर गांव तक के कच्चे मार्गों पर भी अत्यधिक गड्ढे हो गए हैं। बरसात के दिनों में इन मार्गों की स्थिति बेहद खराब है। ग्रामीणों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय जाने वाले बच्चे, बुजुर्गों व मरीजो को विशेष परेशानी होती है। अस्पताल पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। बताया कि इसकी शिकायत कई बार की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने गांव में स्थलीय निरीक्षण कराकर जर्जर मार्गों को बनवाए जाने के लिए इन्हें कार्य योजना में शामिल कराकर अधिकारियों को निर्देशित किये जाने की मांग की। इस मौके पर रविकरन, आकाश, आशीष कुमार, बालगोविन्द, राधे, जितेन्द्र कुमार, श्रवण कुमार, राम सिंह, चंदन, राजेन्द्र, मेवा, राजकरन, छोटेलाल, दशरथ, छेद्दी देवी, राजेश, होरीलाल, मेवालाल, सन्तोषी आदि मौजूद रहीं। 


No comments:

Post a Comment