Pages

▼

Friday, September 25, 2026

कसौंधन समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया बंजारी पूजा महोत्सव

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : जिला मुख्यालय में कसौंधन समाज द्वारा बंजारी पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बागेश्वर बाबा की भव्य शोभा यात्रा निकालकर नगर भ्रमण किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे कसौंधन समाज के नेता विष्णु गुप्ता ने बताया कि पराम्परागत तरीके से प्रत्येक वर्ष बंजारी पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। जिसमें सामाजिक एकता, भाईचारे, श्रृद्धा व सेवा भावना का संदेश दिया जाता है। इस बार भी शोभा यात्रा निकाली गई। साथ ही भजन एवं जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों


ने हिस्सा लिया। शोभा यात्रा के दौरान बारिश होने के बावजूद लोगों ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ भजनों के बीच झूमते हुए नगर भ्रमण किया। कार्यक्रम का समापन भण्डारे के साथ हुआ। इस मौके पर समाज के संरक्षक अशोक गुप्ता, राजू गुप्ता, महेश गुप्ता, दाऊ गुप्ता, रामसेवक गुप्ता, रोहित गुप्ता, राम गुप्ता, सुधीर गुप्ता, राजेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता संदीप गुप्ता, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment