बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । मरका थाना क्षेत्र के गोंडा गांव के रविवार को धान के खेत में निराई करते समय जहरीले सर्प के काटने से लगभग 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बता दें की गोंडा गांव निवासी ज्ञानवती पत्नी गुलजार यादव, उम्र करीब 60 वर्ष, यश आज रविवार को अपने धान के खेत में निराई करने गई थीं। इसी दौरान एक जहरीले सर्प ने उनके हाथ में काट लिया। सर्पदंश के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और महिला की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन निजी साधन से महिला को उपचार
के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरो ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची मरका थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की और रविवारu दोपहर करीब 2 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतका के तीन पुत्र और चार पुत्रियां हैं। सभी पुत्रियों की शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

No comments:
Post a Comment