Pages

Tuesday, September 15, 2026

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर घर घर जलाएंगे आशीर्वाद का दिया - अर्चना त्रिपाठी

प्रत्येक बूथ के 60 लाभार्तियों के घरों पर दीपक जलाने का लक्ष्य 

भाजपा सेवा दिवस के रूप में मनाएगी मोदी जी का जन्मदिन 

बाँदा, के एस दुबे । भाजपा की जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी ने आगामी 17 सितम्बर से एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितम्बर को सभी लोग अपने व लाभार्थी परिवारों के घरों में दीपक जलाकर उनके दीर्घायु की कामना करें ।उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा प्रत्येक बूथ पर 60 दीपक जलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया गया है कार्यक्रम का उद्देश्य जन भागीदारी, कल्याणकारी योजनाओं की पहुँच बढ़ाने तथा युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है l पार्टी मोदी जी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में


मनाएगी ।इस अवसर पर पूरे जिले में आशीर्वाद का दिया एवं रक्तदान शिविर आयोजित किये जायेगें । साथ ही ब्लाक स्तर पर शिविर लगाकर सभी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें लाभान्वित किया जायेगा । उन्होंने सभी लोगों से 17 सितम्बर को शाम 7 बजे अपने अपने घरों में आशीर्वाद का दिया जलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु एवं आगे उनकी सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें ।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष को आश्वासन दिया कि जिले में सभी कार्यक्रम सफल होंगे ।बैठक में क्षेत्रीय मंत्री विनोद कुशवाहा, जिला महामंत्री सुधीर कुशवाहा, निखिल सक्सेना, ममता त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष आनंदी साहू, पंकज रायकवार, अमित सेठ भोलू, जिला मीडिया प्रभारी उत्तम सक्सेना, जिला मंत्री दुर्गा चौरसिया, विष्णु प्रताप सिंह, देवेंद्र भदौरिया, संतोष नायक रूपा चौहान, मण्डल अध्यक्ष संतोष राजपूत आदि मौजूद रहे ।


No comments:

Post a Comment