Pages

▼

Friday, September 25, 2026

एसडीएम ने किया गौशालाओं का निरीक्षण

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : मऊ विकासखंड क्षेत्र में संचालित गौशालाओं की व्यवस्थाओं को परखने के लिए शुक्रवार को उप जिलाधिकारी मऊ राम ऋषि रमन ने चार गौशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत अहिरी, सुरौंधा, हटवा और छिवलहा स्थित गौशालाओं का जायजा लेकर संबंधित जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने गौवंश के लिए उपलब्ध चारा, भूसा स्टॉक, पानी, साफ-सफाई और पशुओं के रखरखाव की स्थिति देखी। कुछ स्थानों पर साफ-सफाई में कमी मिलने पर उन्होंने तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। बारिश के कारण गौशालाओं में जमा गंदगी और कीचड़ को भी प्राथमिकता के आधार पर साफ कराने को कहा गया। एसडीएम ने निर्देश दिए कि गौशालाओं में पशुओं को समय से हरा चारा, भूसा और चोकर उपलब्ध कराया


जाए। पशुओं के स्वास्थ्य और उनकी संख्या के अनुसार चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बड़े पशुओं और छोटे बछड़ों को अलग-अलग रखने की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए, ताकि छोटे पशुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान कुछ गौशालाओं में हल्की कमियां सामने आईं, जिन्हें तत्काल सुधारने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जिम्मेदारों को स्पष्ट किया कि गौशालाओं की व्यवस्थाओं में लापरवाही नहीं होनी चाहिए और नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जाए। एसडीएम ने जिम्मेदारों से कहा कि गौवंश की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित गौशालाओं के चरवाहे, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment