Pages

Tuesday, September 22, 2026

भारतीय किसान संघ ने निकाली भगवान बलराम की शोभा यात्रा

विभिन्न मार्गों पर किया भ्रमण, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा मांगो का ज्ञापन

फतेहपुर, मो शमशाद । भारतीय किसान संघ ने मंगलवार को शहर में भगवान बलराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ शामिल हुए। विभिन्न मार्गों पर भ्रमण कर कलेक्ट्रेट पहुंचे और मांगों का ज्ञापन सौंपा। भगवान बलराम जी की शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के साथ किसान शामिल हुए। नहर कॉलोनी से शुरू हुई शोभायात्रा वर्मा तिराहा, बाकरगंज व चरक चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। शोभा यात्रा के दौरान बैल पालकों, गौ पालकों व किसानों को सम्मानित किया गया। किसानों ने भगवान बलराम जी के जयकारों के

भगवान बलराम की शोभा यात्रा निकालते भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी।

साथ किसान हित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की समस्याओं के समाधान व आवश्यक कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निराकरण किया जाए और किसान हित में जरूरी कदम उठाए जाएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह, अभिषेक सिंह, पुवेन्द्र श्रीवास्तव, राम गोपाल, बल्देव, मुन्नालाल मौर्य के अलावा बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे। 


No comments:

Post a Comment