Pages

▼

Wednesday, September 30, 2026

रेलवे स्टेशन के पास तमंचे के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

315 बोर का तमंचा व खोखा कारतूस बरामद, सात मुकदमे दर्ज

बांदा, के एस दुबे । जीआरपी बांदा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 29 सितंबर की सुबह रेलवे स्टेशन बांदा के खैरार आउटर की ओर ओवरब्रिज से करीब 100 मीटर आगे एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का देशी अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित उर्फ पुन्नी पुत्र रमेशचंद्र तिवारी, निवासी खंडेह, थाना मौदहा, जनपद हमीरपुर, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर जीआरपी बांदा थाने में मु0अ0सं0


55/26, धारा 9/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जिला कारागार बांदा भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ हमीरपुर के कोतवाली नगर थाने में मारपीट, धमकी, एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में पूर्व से कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा वर्ष 2026 में उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम के तहत भी कार्रवाई दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी सुरेन्द्र प्रताप सिंह समेत जीआरपी बांदा के पुलिसकर्मी और आरपीएफ  बांदा के जवान शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment