Pages

Sunday, September 20, 2026

नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष उमेश यादव का जगह-जगह जोरदार स्वागत

फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत, कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं का जताया आभार

बांदा, के एस दुबे । समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उमेश यादव का रविवार को लखनऊ से बांदा पहुंचने पर रास्ते में विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। चिल्ला, तारा, अतरहट, पपरेन्दा, जमालपुर, मवई चौराहा, महाराणा प्रताप चौराहा, बीएसए कार्यालय, रेलवे स्टेशन, पीली कोठी और कालूकुआं सहित कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कालूकुआं चौराहे पर जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता राजा, पीयूष आनंद, जिला सचिव कुदरत उल्ला और वीरेंद्र गुप्ता बाबू सहित


कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद उमेश यादव ने कचहरी चौराहे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बिजलीखेड़ा स्थित सपा कार्यालय पहुंचने पर पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा ने उमेश यादव को बधाई देते हुए सहयोग का भरोसा दिया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वह सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में विधायक विशंभर सिंह यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment