Pages

Saturday, September 19, 2026

जीरो पॉवर्टी अभियान के तहत जेआरएचएसयू की ने किया सर्वेक्षण

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय की टीम ने जीरो पॉवर्टी मिशन के तहत शनिवार को विकासखंड कर्वी की ग्राम पंचायत पड़री में सर्वेक्षण किया। जनपद की चयनित 10 ग्राम पंचायतों में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य गरीबी से प्रभावित और जरूरतमंद परिवारों की पहचान कर उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। कुलपति प्रो. शिशिर कुमार पाण्डेय के निर्देश पर विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी प्रत्येक शनिवार चयनित ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर रहे हैं। पड़री पहुंची दो सदस्यीय टीम ने ग्रामीण परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति, मूलभूत जरूरतों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए उनकी पात्रता से


जुड़ी जानकारी जुटाई। टीम ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताएं भी जानीं। सर्वेक्षण के दौरान पात्र परिवारों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनका लाभ लेने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन किया गया। विश्वविद्यालय का उद्देश्य सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर जरूरतमंद परिवारों को उनकी पात्रता के अनुसार सरकारी सहायता से जोड़ना है। सर्वेक्षण दल में डॉ. रवि प्रकाश चौधरी और डॉ. जसमीत कौर शामिल रहे। अभियान का मार्गदर्शन कुलसचिव मधुरेंद्र पर्वत कर रहे हैं, जबकि जीरो पॉवर्टी मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. शशिकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में अभियान संचालित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के अनुसार चयनित ग्राम पंचायतों में सर्वेक्षण का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


No comments:

Post a Comment