Pages

Friday, September 18, 2026

डाबर के सहयोग से बांटी स्वास्थ्य व पोषण किट

महिलाओं व किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण व स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

फतेहपुर, मो शमशाद । निशान वेलफेयर सोसाइटी ने डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से शुक्रवार को जिले के आठ गांवों और दो स्लम क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी किट का वितरण किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व स्लम क्षेत्रों के लोगों, विशेषकर महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। अभियान के तहत मंझूपुर, जगन्नाथपुर, अलीपुर, ढोधियाही, संगांव, पहाड़ीपुर, सूपा व तेलियानी गांवों के साथ पीरनपुर व राधानगर स्लम क्षेत्रों में लाभार्थियों को स्वास्थ्य एवं पोषण किट वितरित की गईं। किट में जूस, जेल,

महिलाओं व किशोरियों को जागरूक करती टीम। 

फिनाइल समेत विभिन्न उपयोगी सामग्री शामिल रही। निशान वेलफेयर सोसाइटी की टीम ने लाभार्थियों को सामग्री के उपयोग और उसके महत्व की जानकारी देते हुए संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता और साफ-सफाई को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। लोगों को घर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। संस्था की टीम ने कहा कि समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए इस तरह के प्रयास आगे भी जारी रखे जाएंगे।


No comments:

Post a Comment